कनबेरी को मिला 24.70 लाख का महतारी सदन, हुआ लोकार्पण

कोरबा 23 सितंबर। कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कनवेरी को महतारी सदन की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरबा प्रवास पर एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण हुआ । 23 सितंबर को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत श्रीफल तोडकर यहां विधिवत पूजा अर्चना की।

राज्य सरकार ने महतारी सदन के निर्माण पर 24 लाख 70 हजार रुपए की राशि व्यय की है। महिलाओं को उनके कार्यों के लिए यह भवन उपलब्ध कराया गया है। उनसे संबंधित गतिविधियां यहां पर संपन्न हो सकेंगे। इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरबा के द्वारा इस भवन का निर्माण कराया गया जिसे प्रशासन ने नोडल एजेंसी बनाया था।
आज लोकार्पण के मौके पर स्थानी विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, कनवेरी के सरपंच शत्रुघ्न सिंह जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता अशोक योगी, और ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the word