अमिताभ बच्चन ने मुफ्त में बांटे हेलमेट, केबीसी के इस प्रतिभागी से बिगबी हुए प्रभावित

मुंबई। अगर कोई अच्छी बात सीखने को मिलती है, तो सीखना चाहिए। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भी सीखते हैं, प्रेरित होते हैं। तभी तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस बार मुफ्त में हेलमेट बांटा है, वह भी अपने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के एक प्रतिभागी से प्रेरणा लेकर। दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने घर जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलने आते हैं। यह परंपरा वो साल 1982 से निभा रहे हैं।

इस रविवार उन्होंने फैंस को नवरात्र के मौके पर डांडिया और हेलमेट बांटे हैं। उन्हें हेलमेट बांटने की प्रेरणा मिली राघवेंद्र कुमार से, जिन्हें लोग हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं। राघवेंद्र सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाते हैं। वह अब तक हजारों बाइक चालकों को मुफ्त हेलमेट बांट चुके हैं।अमिताभ ने एक्स पर हेलमेट बांटने का अपना एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, केबीसी में हेलमेट मैन से मिलना सम्मान की बात रही। एक सीख मिली और मैंने भी अपने फैंस को हेलमेट बांटे। हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। इस पर राघवेंद्र कुमार ने जवाब में लिखा, आपके यह शब्द और आशीर्वाद मेरे जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

एयरलाइन ने आगे कहा, “हमारे सभी सहकर्मियों और भावी विमान चालकों के लिए, आज की उड़ान आपको बड़े सपने देखने और बाधाओं को तोडऩे के लिए प्रेरित करे।”मलेशिया एयरलाइंस के अनुसार, बोइंग 737-800 को कैप्टन नूरसाजरीना बिंती जुल्किफली ने उड़ाया था, जो एक अनुभवी पायलट हैं और जिनके पास घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्गों पर 8,200 घंटों से अधिक का अनुभव है साथ ही द्वितीय अधिकारी सिती नूर सैमीरा बिंती बहारुद्दीन एक युवा पायलट थीं, जिन्हें हाल ही में प्रमाणन प्राप्त हुआ था।केबिन में उन्हें इन-फ्लाइट सुपरवाइजर कुलिसिया अनाक जीपेम द्वारा सहायता प्रदान की गई, जो मलेशिया एयरलाइंस के प्रसिद्ध मलेशियाई आतिथ्य की सेवा प्रदान करने वाली पांच महिला कर्मचारियों के समूह की देखरेख कर रही थीं।

Spread the word