धर्मांतरण और कई मुद्दों पर विपि की हुंकार रैली 21 को


कोरबा 20 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-तस्करी जैसे षड्यंत्रों के खिलाफ हिन्दुत्व हुंकार रैली 21 सितंबर को कोरबा के ओपन थियेटर घंटाघर मैदार में होगी। मुख्य वक्ता टाइगर राजा सिंह तथा मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सतेंद्र नाथ दुबे, प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडेय तथा कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज अब चुप रहने वाला नहीं है। धर्मांतरण और लव जिहाद हमारी अस्मिता पर सीधा प्रहार है। कोरबा से उठी यह हुंकार पूरे प्रदेश और देश को झकझोर देगी। हिन्दू समाज का धैर्य अब शक्ति में बदल चुका है और जो भी हमारी आस्था के खिलाफ खड़ा होगा उसे करारा जवाब मिलेगा।

बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने भी कहा कि लव जिहाद और गौ-तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं। इस कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन, युवा और मातृशक्ति के पहुंचने की संभावना है। विहिप के जिला सह मंत्री राज नारायण गुप्ता ने आह्वान किया है कि प्रत्येक हिन्दू परिवार से लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर इस हुंकार को गगन भेदी बनाएं। हिन्दू समाज की सुरक्षा, धर्म की रक्षा और अस्मिता की रक्षा का यह उद्घोष न केवल कोरबा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संदेश साबित होगा। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं बल्कि हिन्दुत्व की महाशक्ति का प्रदर्शन और धर्मद्रोहियों को चेतावनी होगा कि अब हिन्दू समाज अपनी अस्मिता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगा।

Spread the word