3 नाइजीरिया और एक ब्राजील समेत 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार… नेपाल जेलब्रेक में भागकर भारत में घुस गए थे ये शातिर

जोगबनी (अररिया)।  नेपाल के केंद्रीय कारागार से फरार हुए चार विदेशी नागरिक को धनुषा से नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि धनुषा जिले के विभिन्न नाका से भारती सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

ये सभी कोकीन तस्करी के मामले में सजा काट रहे थे। लेकिन जेन-जी आंदोलन के दौरान जेल ब्रेक होने पर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। कई दिनों तक नेपाल में छुपते-छुपाते ये भारत की सीमा तक आ पहुंचे थे, जहां से बिहार में घुसने की फिराक में थे। इनमें तीन नाइजीरिया और एक ब्राजील के हैं।

जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के प्रमुख एसपी नरहरि रेग्मी ने बताया कि काठमांडू के केन्द्रीय कारागार से जेन-जी प्रदर्शन के दौरान फरार हुए इन कैदी को नेपाल भारत सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सभी नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

इन सभी को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी रेगमी के अनुसार धनुषा के खजुरी व महिनाथपुर नाका से गिरफ्तार इन सभी को बाकी की सजा पूरी करने के लिए केंद्रीय कारागार भेजने की तैयारी की जा रही है।

Spread the word