व्यवहार न्यायालय पाली में 1498 प्रकरण का किया गया निराकरण

कोरबा 15 सितंबर। पाली व्यवहार न्यायालय में प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट शोआ मंसूर की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, जमीन संबंधी व्यवहारवाद प्रकरण, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस से जुड़े कुल 1588 पेश किए गए।
सुनवाई के दौरान आपसी समझौते से कुल 1498 प्रकरण का निराकरण किया गया। इनमें संक्षिप्त विचारण के 433 प्रकरण और प्री-लिटिगेशन के 1065 प्रकरण निराकृत हुए। लोक अदालत में कुल 13,48,286 रुपए वसूल किए गए। नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट शोआ मंसूर आदि उपस्थित थे।
