15वें वित्त की राशि आवंटन में भेदभाव, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

कोरबा 09 सितंबर। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 15वें वित्त की राशि आवंटन को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 (पाली), 07 (कोरबी), 13 (लैंगा), 16 (रावा) एवं 22 (लालपुर) के सदस्यों द्वारा भेदभावपूर्ण रवैये की शिकायत जिला प्रशासन को की गई है।

इस संबंध में पाली-तनखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि जनपद पंचायत पौड़ी उपरोड़ा में अधिकारियों की मनमानी और भेदभावपूर्ण कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित 15वें वित्त की राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए। विधायक मरकाम ने आगे कहा कि इससे पहले भी धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनपद सदस्यों की ने कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही से विकास कार्य ठप हो गए हैं। कई पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि विधायक की पहल से अब उम्मीद जगी है कि जल्द न्याय मिलेगा।

Spread the word