इजरायल का यमन में हवाई हमला, हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और कई सैन्य अधिकारी मारे गए

सना. इजराइल ने यमन की राजधानी सना में हुती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में हूतियों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी समेत अन्य की उस समय मौत हो गई, जब वे एक अपार्टमेंट में अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ समूह के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती का भाषण सुनने के लिए एकत्र हुए थे।

यमन के अल-जुम्हरिया चैनल और अदन अल-गद अखबार ने खबर दी है कि अल-रहावी इस हमले के समय अपार्टमेंट में मौजूद थे। इजराइली टीवी ‘केएएन’ और टाइम्स ऑफ इजराइल ने भी यमन मीडिया का हवाला देते हुए बताया है कि इस हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और समूह के कई सैन्य अधिकारी मारे गए। हूती रक्षा मंत्री मोहम्मद नासिर अल-अथिफी और चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-गमारी के भी इस हमले में मारे जाने की संभावना है।

इजराइली मीडिया ने इसे यमन के हूतियों पर सबसे बड़ा हमला कहा है। हमले की पुष्टि यमन मीडिया ने की है।

द. लेबनान से हटेगी यूएन की शांति सेना

परिषद ने शिणी सेक्शन में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सेना यूनिफिल को 2026 के अंत तक पूरी तरह हटाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। यह सेना लगभग पांच दशकों से यहां तैनात थी।

बंधक का शव मिला, 71 फिलिस्तीनी मारे

इजराइली सेना ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में एक अभियान के दौरान मारे गए बंधक इलान वेइस का शव बरामद किया है। 56 वर्षीय वेइस की मौत 7 अक्टूबर 2023 की सुबह हमास के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हो गई थी। उधर, गाजा में पिछले 24 घंटों में आईडीएफ के हमलों में 71 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें से 22 सहायता की प्रतीक्षा करते समय मारे गए।

दक्षिण सीरिया तक होगा डिमिलिट्राइज

इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का इरादा कब्जे वाले गोलान हाइट्स से दक्षिणी सीरिया के डूज बहुल क्षेत्र स्वेदा तक एक विसैन्यीकृत मानवीय गलियारा बनाने का है। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Spread the word