विनोद सिन्हा नहीं रहे, प्रेस कर्मचारी संध में शोक

कोरबा: प्रेस कर्मचारी संघ कोरबा के संरक्षक विनोद सिन्हा के निधन की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल ले जाया जा रहा था, इस दौरान उनका निधन हो गया। विनोद सिन्हा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते थे  उनके निधन से पेपर विक्रेता संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार आज शाम को जब उन्हें घर पर सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो परिजन  उन्हें अस्पताल ले गए। बताया जाता हैं कि रास्ते मे ही उनकी सांस उखड़ गई।

Spread the word