मेडिकल सप्लाई घोटाला: मोक्षित कॉरपोरेशन पर ED का छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज मेडिकल सप्लाई घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में छापा मारा है। कार्रवाई मोक्षित कॉरपोरेशन नाम की कंपनी पर की गई है, जो राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को मेडिकल सामग्री सप्लाई करती रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, यह छापा सरकारी मेडिकल टेंडर और सप्लाई में भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को लेकर डाला गया है। सूत्रों का दावा है कि मेडिकल सप्लाई के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 650 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले से जुड़ी हुई है। इस घोटाले में पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। लगभग छह महीने पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी ने इस मामले में संयुक्त रेड डाली थी। अब मोक्षित कॉर्पोरेशन के नाम इस घोटाले से जुड़ने के बाद यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गया है।

Spread the word