प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (एफटीए) समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा का पहला चरण 23-24 जुलाई को ब्रिटेन की यात्रा का होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (एफटीए) समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
सूत्रों ने दावा किया है कि इससे दोनों देशों के व्यापार में 2030 तक 100% तक की वृद्धि होने से यह 120 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। माना जा रहा है समझौते के बाद भारत के 99% निर्यात पर टैरिफ लगभग जीरो हो जाएगा।
गौरतलब है कि इस साल मई में, भारत और ब्रिटेन एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे। इस समझौते में तेजी लाने का उद्देश्य ट्रम्प के टैरिफ के कारण वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दोनों देशों के बीच समग्र व्यापार को बढ़ावा देना है।
इससे पहले, पीएम मोदी ने व्यापार समझौते को दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार, निवेश, विकास और रोजगार सृजन को गति देने वाला मील का पत्थर बताया था। समझौते से रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ना तय है।
समुझौते से भारत को फायदा
टैक्सटाइल, समुद्री उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग वस्तुएं, लेदर, फुटवियर आदि के निर्यात में वृद्धि
वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार का विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय पेशेवरों के राह सुगम होना
ब्रिटेन को फायदा
1.40 अरब से अधिक आबादी उपभोक्ता बाजार तक बेहतर पहुंच
ब्रिटिश व्हिस्की, कार और ऑटो सेक्टर को भारतीय बाजार तक पहुंच
कॉस्मेटिक्स प्रॉडक्ट्स के लिए नया बाजार
कश्मीर है एक द्विपक्षीय मुद्दाः ब्रिटेन… पीएम मोदी की ब्रिटेन
यात्रा से पूर्व ब्रिटेन की कॉमनवेल्थ मंत्री बैरोनेस जेनिफर चैपमैन ने कहा है कि कश्मीर के मामले में ब्रिटेन का रुख स्पष्ट और अपरिवर्तित है। ब्रिटेन मानता है कि कश्मीर दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है।
