शोक: नहीं रहे उर्मिल लाम्बा, आज 12 बजे अंतिम यात्रा

कोरबा 17 जुलाई। लालूराम कॉलोनी निवासी नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी उर्मिल लाम्बा का आज 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्वर्गीय उर्मिल लाम्बा का आज दोपहर 12:00 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास लालूराम कॉलोनी से निकलेगी। श्री लाम्बा अजय लांबा एवं पिंटू लाम्बा के पिता थे।

Spread the word