कोरबा रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल की हुई चोरी-चोर सीसीटीवी में हुआ कैद

कोरबा 2 जुलाई। कोरबा रेलवे स्टेशन से 1 जुलाई की रात्रि लगभग 9 बजे एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल सीजी 12 ए डब्ल्यू 9597 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। चोरी की पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। उक्त वीडियो में देखा जा सकता हैं कि रिमझिम बारिश के बीच कैसे आराम से अज्ञात युवक द्वारा गाड़ी की चोरी की जा रही है।
चोरी हुई गाड़ी सीतामढ़ी निवासी राजू केन की बताई जा रही हैं, जो निहारिका क्षेत्र में सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि किसी कार्य से वह रेलवे स्टेशन गए थे और गाड़ी स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी कर दी थी। जब काम निपटाकर वापस आया तो गाड़ी वहां से चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली थाना में दे दी है।
