कोरबा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: योगेश जैन पैनल का तीनों पदों पर एकतरफा कब्जा

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष योगेश जैन दोबारा चुन लिए गए। महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर भी उनके पैनल को जीत हासिल हुई। योगेश जैन और उनके पैनल के दो अन्य पदाधिकारी चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रामसिंह अग्रवाल के प्रत्याशी माने जाते हैं।
भारी हम गहमी के बीच हुए चुनाव में जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद का चुनाव योगेश जैन ने जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजानंद अग्रवाल को परास्त किया। दोनों के मध्य मुकाबला कांटे का माना जा रहा था। बता दे कि कोषाध्यक्ष ओर महामंत्री पद पर भी योगेश जैन पेनल के उम्मीदवार जीते हैं। इसलिए इस बात की चर्चा होने लगी थी की योगेश निश्चित ही चुनाव जीत जाएंगे।

उधर, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले में नरेंद्र अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष केडिया को 40 वोट से परास्त कर दिया। मुकाबला दोनों के बीच कांटे का था। नरेन्द्र अग्रवाल को 598 मत मिले जबकि सुभाष केडिया को 558 वोट पड़े।
इसी तरह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में योगेश जैन पेनल के ओमप्रकाश रामानी ने जीत दर्ज की। मुकाबला त्रिकोणीय था। ओमप्रकाश रामानी को 581 मत मिले दूसरे नंबर पर रहे राहुल मोदी उन्हें 341 मत मिले जबकि गजानंद पैनल के विकास सचदेव तीसरे स्थान पर रहे उन्हें 240 मत प्राप्त हुए।
