बागों पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला-एक पुलिसकर्मी लापता

कोरबा 29 जून। जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत आने वाले बांगो थाना के बागों पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। ग्रामीणों के गुस्सा को देखकर वापस भाग रहे एक पुलिसकर्मी लापता बताया जा रहा हैं। पुलिस पर हमले की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार आबकारी टीम के साथ कथित आरोपित को पकड़ने गई बागों पुलिस की ग्रामीणों ने घेर कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के गुस्सा को देख पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, इसी बीच एक पुलिसकर्मी के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं की तीन सिपाही आबकारी टीम के साथ वनांचल गांव गए थे। जिसमें एक सिपाही अनिल अभी भी गायब है। जबकि दो सिपाही किसी तरह वापस थाना पहुंचे है।
