राधा सागर तालाब से अपशिष्ट को हटाने किया श्रमदान

कोरबा 27 जून। जल स्रोतों का विकास करने के साथ उनके संरक्षण पर लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान में बनी चुनौतियों को लोगों ने समझना शुरू कर दिया है और पूरा जोर इस बात पर दिया जा रहा है कि जल संचय हर हाल में हो। कटघोरा नगर के प्राचीन राधा सागर तालाब से अपशिष्ट को हटाने में लोग श्रमदान कर रहे हैं। इसके अलावा नगर पालिका ने अपनी ओर से संसाधन भी लगा रखा है।

पिछले दिनों नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने तालाब का जायजा लेने के साथ तय किया था कि यहां का सुधार जरूरी है। लोगों की शिकायत थी कि तालाब का दायरा तो ज्यादा है लेकिन पानी कम है। जलकुंभी के अलावा कई प्रकार का सामान स्थिति पैदा हो गई है और इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। शीघ्रता से योजना बनाई गई और फिर सफाई का काम हाथ में लिया गया। बताया गया कि अलग-अलग स्तर पर तालाब से अनावश्यक चीजों को हटाने का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा करने से तालाब साफ सुथरा होगा और बारिश के मौसम में पानी का भराव यहां पर भरपूर मात्रा में हो सकेगा। इससे अगले सत्र तक किसी प्रकार की परेशानियां सामने नहीं आएंगे।

Spread the word