संकल्प से सिद्धि : वार्ड क्र. 12 में मोहल्ला चौपाल का हुआ आयोजन.. वार्डवासियों ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

कोरबा 22 जून। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश व कोरबा जिला द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत दिनाँक 21 जून को भाजपा कोरबा नगर मंडल के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 नई बस्ती में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व भारत माता की जय के नारे से हुआ। भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने उपस्थित वार्डवासियों व भाजपा पदाधिकारियों का चौपाल में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के द्वारा पूरे देश में संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर मोहल्ला चौपाल का आयोजन कर पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किये हुए विकास कार्यों का लेखा जोखा जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

तत्पश्चात भाजपा के पूर्व पार्षद श्री सुशील गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार व श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वैश्विक स्तर पर भारत का मान सम्मान बहुत बढ़ा है। आज कूटनीती हो या सैन्य शक्ति, दोनों ही स्तर पर दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है जिसे आज विश्व का कोई भी देश नजरअंदाज नही कर सकता।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएँ चलाई है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जन औषधि योजना से जीवन रक्षक दवाइयों को सस्ते में उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान, सिगड़ी के धुएं से मुक्ति दिलाने हेतु उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन देने तथा जनधन खाता खोलकर योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्रदान करने जैसी अनेक योजनाएँ गरीबों को केंद्र में रखकर बनाई गईं हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भर हो चुका है। पहले हमें हथियारों के लिए दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाना पड़ता था, आज भारत अनेक देशों को हथियार निर्यात करता है।

इसी प्रकार कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही थी तब भारत ने न केवल स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर अपने नागरिकों के जीवन की रक्षा की बल्कि अन्य देशों को भी मुफ्त वैक्सीन देकर मानवता की मिसाल पेश की। इसी दौरान मोदी सरकार ने मुफ्त राशन भी गरीबों को मुहैया कराया जो आज दिनाँक तक प्रदान किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था दुनिया के किसी अन्य देश मे देखने व सुनने को नही मिलती।

श्री अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसे सिद्ध करने में हमें भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभानी है। सबके साथ व सबके प्रयास से ही विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम के अंत मे सभा में एकत्रित सभी लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली जिसके पश्चात वार्ड में निवासरत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को शाल व पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सुलोचना यादव जी, भोलू यादव जी, मंडल के कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी, राहुल नवनीत शुक्ला जी, सूरज पाण्डेय जी, उत्तम जायसवाल, शक्ति केंद्र के संयोजक गिरीश नामदेव , विजय गुप्ता, पवन यादव, अशोक निर्मलकर, सुखदेव भैया, चंदन ताती, सुकेश दलाल और बड़ी में कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Spread the word