ईरान से 517 भारतीयों की हुई वतन वापसी, अभियान जारी

अंतिम यात्री तक जारी रहेगा ऑपेरशन सिंधुः विदेश मंत्री
नई दिल्ली (ए)। ईरान और इस्त्राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के हालात के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक कुल 517 भारतीय नागरिक ईरान से सकुशल भारत लौट चुके हैं। इनमें छात्र, धार्मिक तीर्थयात्री और अन्य नागरिक शामिल हैं। यह राहत अभियान बुधवार को लॉन्च किया गया था और इसके तहत लगातार चार्टर्ड फ्लाइट्स के ज़रिए लोगों को सुरक्षित दिल्ली लाया जा रहा है।
रूक्ष के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि शुक्रवार रात 11-30 बजे एक विशेष उड़ान ईरान से 290 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण चटर्जी ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। जायसवाल ने ईरानी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्होंने भरपूर सहयोग किया है। शनिवार सुबह एक और फ्लाइट तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से दिल्ली पहुंची। यह उड़ान भी ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के क्रम में ही थी।
