अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य थीम पर हुआ ऐतिहासिक आयोजन

निरोगी जीवन की लालसा में तन-मन हुआ एकाकार
कोरबा 22 जून। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया के साथ औद्योगिक जिला कोरबा पूरी मस्ती से झूमता नजर आया। एक धरती एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर यह ऐतिहासिक आयोजन किया गया। सार्वजनिक हॉल से लेकर विद्यालय, पार्क, क्लब और स्टेडियम में काफी संख्या में लोग जुटे। सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार उन्होंने योगाभ्यास में खुद को शामिल किया।
कोरबा जिला मुख्यालय में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 7 बजे हुआ। पतंजलि समिति के डॉ. रामेश्वर पांडेय के द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और कलेक्टर अजीत वसंत ने अपनी बात रखी तथा योग की महत्ता बताने के साथ सभी से आह्वान किया कि जीवन में योग को जरूर अपनाए। विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह, स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया। क्षेत्र के योग प्रशिक्षकों को यहां पर जिम्मेदारी दी गई थी जिन्होंने सूक्ष्म प्राणायाम, व्यायाम, आसन आदि का अभ्यास कराया। इसके साथ योग से जीवन को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ मयंक अग्रवाल और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति रही।
गेवरा स्टेडियम में मनाया योग दिवस
एसईसीएल गेवरा स्टेडियम में श्रमवीर स्टेडियम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया। इसमें कुल 807 लोग उपस्थित हुए। इनमें कर्मचारी, छात्र, ठेका कामगार, सीआईएसएफ कर्मी और महिलाएं शामिल हुईं। योगाभ्यास के लिए ज्योति बाला साहू, मालती चौहान, प्रशंत दत्ता ने अपनी सेवाएं दी। सीजीएम संजय मिश्रा, सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकास, जीएम मैनपावर सुवनकर परिडा, जीएम वित्त मनोरंजन विश्वाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।
ब्रह्माकुमारीज में स्मृति ने कराया योगाभ्यास
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र के सद्भावना भवन में योग दिवस ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चौम्पियनशिप के विजेता सचिन विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। डॉ. के.सी. देवनाथ ने कहा कि हमारे तन-मन के लिए योग आवश्यक है। सचिन ने कहा कि हर व्यक्ति जीवन में व्यस्त क्यों न रहे उसे योग के लिए कुछ समय निकालना ही होगा। परफेक्ट फिटनेस की संचालक रश्मि शर्मा ने कहा कि अनेक रोगों को दूर करने का काम योग करता है। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने योग किया। कुमारी स्मृति ने उन्हें योगाभ्यास कराया। संचालन मेघा ने किया। मुख्य रूप से किटी भाटिया, लीना और सेवा केंद्र प्रभारी की उपस्थिति रही।ड्डऊर्जावान रहने जरूर लें योग का सहारा रू प्रशांत दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास का समावेश हमें शारीरिक एवं मानसिक रुप से सेहतमंद जीवन शैली से जोड़ता है। मन-शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर ऊर्जावान बनाता है। जीवन में अपार आनंद और सकारात्मकता का संचार करता है।
