सड़क हादसे में दो मृत-एक घायल

कोरबा 22 जून। करतला ब्लॉक के सकदुक्ला क्षेत्र में हुई दुर्घटना में तीन लोग में से दो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और एक गंभीर घायल बताया जा रहा हैं।
बताया जा रहा हैं की दुर्घटना शनिवार की शाम 4 बजे के आस-पास घटित हुई। हादसा कैसे हुआ, और पीड़ित कहाँ के रहने वाले हैं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत दो की मृत्यु हो जाने की पुष्टि की। वही दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है, पुलिस मृतकों और घायल की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। स्थानीय लोग भी घटनास्थल के आसपास जुटे हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
