मादक द्रव्य पदार्थ मांगने पर नहीं मिली तो वाहन पर किया हमला, तीन बाइक सवारों ने वाहन चालक को पीटा

कोरबा। चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा मुख्य मार्ग पर मदिरा परिवहन वाहन के वाहन चालक की तीन युवकों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना में तीन बाइक सवार कथित आरोपियों ने वाहन चालक से मदिरा की मांग करी। मदिरा नहीं मिलने पर उन्होंने वाहन पर हमला कर वाहन चालक की पिटाई भी कर दी।

        जानकारी के अनुसार, एक माजदा वाहन आबकारी विभाग के लिए मदिरा परिवहन का काम करता है। घटना के समय चालक उसकी डिलीवरी करने के बाद जांजगीर-चांपा स्थित वेयर हाउस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने ग्राम तिलकेजा के पास उक्त वाहन को रोक लिया। उन्होंने चालक से मदिरा की मांग करी, लेकिन जब वाहन चालक ने बताया कि वाहन खाली है और उसमें कोई मदिरा नहीं है, तो युवकों ने गुस्से में आकर वाहन पर हमला कर दिया।

        बताया जा रहा हैं की हमलावरों ने न सिर्फ वाहन में तोड़फोड़ की, बल्कि वाहन चालक के साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल वाहन चालक ने तुरंत इसकी सूचना वाहन मालिक और संबंधित एजेंसी को दी। हमले के बाद वाहन में खून के निशान पाए गए हैं। इसके साथ, आरोपियों ने वाहन पर लगा आबकारी विभाग का स्टीकर भी फाड़ दिया।

        इस मामले पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से कोरबा जिले में मदिरा दुकानों तक परिवहन का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, और आपूर्ति जांजगीर-चांपा जिले से की जा रही है।

        उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल वाहन चालक की ओर से थाने में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the word