चलपति की पत्नी अरूणा सहित तीन नक्सली मारे गए, नक्सलियों ने भी की तीन ग्रामीणों की हत्या और सात का किया अपहरण

रायपुर/ सुकमा। आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सीमावर्ती बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक नाम गरियाबंद में मारे गए केंद्रीय कमेटी मेंबर चलपति की पत्नी अरुणा का भी सामने आ रहा है।

मारेडवेल्ली के जंगलों में गजरला रवि उर्फ उदय (सीसीएम/सचिव, एओबी एस जेडसी), रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा (एसजेडसीएम, एओबी एसजेड सी और डब्ल्यू/ओ चलपति, सीसीएम, जो हाल ही में सीजी में एक ईओएफ में मारे गए थे) और अंजू (एसीएम/एओबीएसजेडसी) गांव- कोंडामोडालू, देवीपटनन्नम वन क्षेत्र, पीएस-मारेडुमिली में एपी ग्रेहाउंड्स और माओवादियों के बीच आयोजित एक ईओएफ में मारे गए थे।

मारेडवेल्ली जंगल में हुई मुठभेड़

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडवेल्ली जंगल में आंध्र प्रदेश सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ में तेलंगाना के विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य गजरला रवि और अरुणा की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने मौके से 2 एके-47 राइफलें और अन्य उपकरण जब्त की हैं। मामले की पुष्टि अल्लूरी सीताराम के एसपी के द्वारा की गई है।

सरेंडर नक्सली के 3 परिजनों की हत्या, कई ग्रामीणों को किया अगवा

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम गांव में घुसकर कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है, जिनमें झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी शामिल हैं। इसके अलावा, नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों को बंधक बनाकर बीच गांव में बुरी तरह से पीटा। इसके बाद कुछ ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए। यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है, जहां आज मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे के करीब बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार में तीन सदस्यों की हत्या कर दी है. जबकि कुछ ग्रामीणों को अपहरण कर अपने साथ ले गए है. तीन ग्रामीणों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।

रस्सी से गला घोंटकर हत्या

दरअसल. मामला जिले के नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव का है. जहां मंगलवार (17 जून) की देर शाम बड़ी संख्या में नक्सली पेद्दाकोरमा गांव पहुंचे और यहां सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार के तीन सदस्य झिंगू मोडियम. सोमा मोड़ियम और अनिल माड़वी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

बदले की भावना से किया वारदात

बताया जा रहा है कि दिनेश मोडियम से बदले की भावना से नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से अब तक पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है. पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों का अपरहण भी कर लिया है. जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है. फिलहाल बुधवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंचेगी.

दिनेश मोडियम के सरेंडर करने से बौखलाए नक्सली

बता दें कि डेढ़ महीने पहले मुतवेंडी इलाके में सक्रिय नक्सली संगठन में डीवीसीएम मेंबर रहे दिनेश मोड़ियम ने बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इस पर पुलिस ने 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था. दिनेश के सरेंडर करने से नक्सलियो को बड़ा झटका लगा. जिसके बाद मौका देखकर मंगलवार की शाम हथियारबंद नक्सली पेद्दाकोरमा गांव पहुचे और यहां दिनेश के रिश्तेदार की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली गांव से कुछ ग्रामीणों का अपरहण कर अपने साथ ले गए. जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में नक्सल ऑपरेशन एडिशन एसपी चंद्रकांत गवर्णा का कहना है कि पुलिस को 3 ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली है और कुछ ग्रामीणों के अपरहण की भी बात सामने आई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है. एडिशनल एसपी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से माओवादी संगठन को लगातार हो रहे नुकसान से और अपने साथियों के सरेंडर करने से संगठन को झटका लगा है, जिससे बौखलाये नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है.

कैंप और चौकियां अलर्ट

आज बुधवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद से जिले के सभी थाना और पुलिस चौकी व कैंप को अलर्ट कर दिया गया है.

Spread the word