कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद

कुल 116 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 17 जून। कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आधार कार्ड, राषन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, नये स्कूल-आंगनबाड़ी भवन, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोगनक्षा बटांकन,आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने,पेंषन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देष दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेष नाग और अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the word