सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण

कोरबा 16 जून। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 29 (नवीन वार्ड क्रमांक 32) पोड़ीबहार मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में निर्मित नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। यह भवन 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, जो क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित आवश्यकता की पूर्ति करेगा।

इस लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की तथा उन्हीं के करकमलों से विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया। उपस्थित विशिष्टजनों में अजय गोंड़ सदस्य महापौर इन काउंसिल, श्रीमती ममता यादव सदस्य, महापौर इन काउंसिल, नरेंद्र देवांगन पार्षद वार्ड क्रमांक 18, श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 32, अशोक चावालानी पार्षद वार्ड क्रमांक 31, चंद्रलोक सिंह पार्षद, वार्ड क्रमांक 20,पंकज देवांगन पार्षद वार्ड क्रमांक 24, प्रताप सिंह कंवर पार्षद वार्ड क्रमांक 35, राकेश वर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 21, गणेशराम मेहरा प्रदेश अध्यक्ष वस्त्रकार समाज, मनोहर वस्त्रकार सहसचिव, वस्त्रकार समाज, अनिल वस्त्रकार उपाध्यक्ष वस्त्रकार समाज आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

इस भवन का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सामूहिक मांग के अनुरूप किया गया है, जो अब क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Spread the word