रेत माफिया ने दी युवा पत्रकार की गोली मारने की धमकी,

कोरबा 13 जून। नगर के युवा उभरते पत्रकार मनीष जायसवाल (जे बी न्यूज कोरबा के संपादक) विगत कई समय से कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन एवं खनन पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अपने कैमरे और टीम के माध्यम से जिले के चारों ओर से हो रहे अवैध रेत परिवहन की वीडियोग्राफी कर इसे सोशल मीडिया एवं न्यूज माध्यमों में प्रसारित किया जा रहा है।
इस कर्तव्यनिष्ठ कार्य से बौखलाए रेत माफिया, विशेषकर प्रमोद अग्रवाल नामक व्यक्ति ने उन्हें कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही, लगातार अन्य माफियाओं द्वारा भी उन्हें चारों दिशाओं से घेरने, डराने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुझे सुरक्षा प्रदान किया जाय एवं इनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया जाए।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हसदेव नदी को लागातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है जो न्यूज के माध्यम से लागातार दिखाया जा रहा है। कोरबा जिले के चारों दिशाओं में बालू माफियाओं के द्वारा 24 घंटा मशीनों से टीपर एवं ट्रेक्टर के माध्यम से कोरबा शहर में लगातार अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रपति, गृहमन्त्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी, आईजी हर स्तर पर पत्र प्रेषित कर सभी रेत माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूरे कोरबा क्षेत्र में रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है जिसकी जानकारी हमारे द्वारा दी जा रही है। खनिज अधिकारीयों को मोबाईल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। उसके बाद भी कार्यवाही न करना बहुत सारे सवालों को जन्म देता है।
