प्रयास विद्यालयों में कक्षा 09वीं प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित, एनसीओआरडी और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 जून को आहूत

नाम व रोल नंबर में त्रुटि की सुधार हेतु दावा आपत्ति 10 जून तक लिये जायेंगे

कोरबा/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट ूूण्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद में अवलोकन कर सकते हैं। इसका मैरिट चयन सूची अलग से प्रसारित की जाएगी। जारी परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी अपने गृह जिले के संबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति हेतु 10 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा। डाक से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

एनसीओआरडी और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 जून को

कोरबा/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में एनसीओआरडी (नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन), कानून व्यवस्था एवं नवीन कानून के संबंध में बैठक और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार 06 जून को क्रमशः शाम 04 बजे एवं 05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आहूत की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में अनिवार्य रूप

Spread the word