मड़ई में पदस्थ ए. एन. एम. सरस्वती रजक निलंबित

मड़ई में पदस्थ ए. एन. एम. सरस्वती रजक निलंबित

कोरबा 26 मई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) मड़ई विकास खण्ड पोडी उपरोडा जिला कोरबा छ. ग. में पदस्थ ए. एन. एम. श्रीमती सरस्वती रजक को कदाचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पोडी उपरोडा, जिला कोरबा छ.ग. का पत्र क्रमांक/1098/अविअ/वाचक/2025, पोडी उपरोडा दिनांक 23.05.2025 की पृष्ठांकित प्रति अनुसार श्रीमती अमीशा पति समेलाल धनवार निवासी ग्राम बंजारी से बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र सुधार हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) मड़ई विकास खण्ड पोडी उपरोडा जिला कोरबा में पदस्थ ए.एन.एम. श्रीमती सरस्वती रजक के द्वारा 500/- रूपये की मांग करने एवं पैसा नही देने पर प्रमाण पत्र नही देने के संबंध में प्राप्त शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

देखें आदेश –

Spread the word