आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक कोरबा में मई माह में आयोजित हुए तीन स्वास्थ्य शिविर

कोरबा। आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक कोरबा में मई माह में आरकेटीसी (RKTC) एवं भजनका सेवा समिति द्वारा संचालित कर मई 2025 के तीन रविवार 11, 18 एवं 25 मई को स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को नि:शुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ इस कड़ी में 11 मई को आयोजित शिविर में भारत विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। परिषद अध्यक्ष कमलेश यादव एवं उनकी संपूर्ण टीम की सक्रिय सहभागिता ने शिविर को सफल बनाया। 18 मई को आयोजित शिविर में पार्षद वर्षा वैष्णव (वार्ड क्रमांक 27) का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। 25 मई को पार्षद रामकुमार साहू (वार्ड क्रमांक 16) तथा उनके वार्ड के समाजसेवियों का पूर्ण सहयोग मिला।

इन शिविरों में बी.पी., शुगर, कान की जांच, नेत्र परीक्षण जैसी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त, मेडिसिन एवं ईएनटी (नाक-कान-गला) विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा सेवाएं दी गईं, तथा नेत्र एवं श्रवण जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक में सामान्य दिनों में भी मात्र ₹20/- में डॉक्टरी निरीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही, यहाँ की पैथोलॉजी लैब उच्च गुणवत्ता की जाँच रिपोर्ट न्यूनतम दरों पर प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, जनहित में जनरिक दवाइयां भी अत्यंत सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आमजन को किफायती एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो सके।

Spread the word