विनय कुमार मिश्रा नगर निगम कोरबा के आयुक्त नियुक्त, आशुतोष पांडेय 13 जून तक हैं प्रशिक्षण अवकाश पर

कोरबा 25 मई। नगर पालिक निगम,कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय के प्रशिक्षण अवकाश पर होने के कारण राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर नगर पालिक निगम कोरबा के लिए विनय कुमार मिश्रा को आयुक्त नियुक्त किया गया है। आशुतोष पांडेय 13 जून 2025 तक प्रशिक्षण अवकाश पर रहेंगे।

05 मई से उनके अवकाश पर जाने के बाद उपायुक्त विनय कुमार मिश्रा प्रभारी आयुक्त के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। अब शासन ने उन्हें आयुक्त नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने उपरांत वे पूर्ण रूपेण आयुक्त की तरह प्रशासनिक अधिकार से काम काज संपादित कर सकेंगे।

Spread the word