पाली वन परिक्षेत्र में बाघ की दस्तक, अलर्ट जारी

19 टैप कैमरों से बाघ की गतिविधियो से रखीं जा रही नजर
कोरबा 20 मई। जिले में कटघोरा वन मंडल के पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत चतुरगढ़ पहाड़ में बाघ ने दो भैंसों का शिकार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं।
बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले के पाली ब्लॉक में बाघ की दस्तक से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कटघोरा वनमंडल के चौतुरगढ़ की पहाड़ी में बाघ ने दो भैंसों का शिकार किया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में 19 टेप कैमरे लगा दिए हैं और ग्रामीणों को जंगल में वनोपज संग्रहण के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी है। साथ ही, ग्रामीणों को सुशासन तिहार में भी सतर्क किया गया है कि वे जंगल में न जाएं क्योंकि इससे जान का खतरा हो सकता है।
वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी कर रही है और तेंदूपत्ता संग्रहण का काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग उन्हें पूरी तरह आश्वस्त नहीं करेगा, वे जंगल की तरफ नहीं जाएंगे। पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार बाघ पर नजर बनाए हुए है और 19 टैप कैमरों के जरिए बाघ के हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही हैं।
