कोल माइंस में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग

कोरबा 09 मई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा क्षेत्र की कोयला खदानों में पिछले काफी समय से अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल में ही हुई एक ऐसी घटना में रविकांत और उसका एक साथी घायल हो गया। उनके साथ कोल लिफ्टर के एक ग्रुप के लिए काम करने वाले लोगों ने मौके पर मारपीट की। कोरबा के पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

सुरजीत सोनी ने इस बारे में पुलिस सुपरिटेंडेंट को एक ज्ञापन भेजा है जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में घटनाएं हो रही है और इनके कारण वातावरण काफी खराब हो गया है। कोयला परिवहन और दूसरे कार्यों में संलग्न लोगों की जान पर संकट है। एक संगठन के लिए जिला अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे सोनी की ओर से कहा गया है कि इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा का बोध कराती हैं और लोगों को चिंता में डाल देते हैं। आजीविका के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के काम में लगे हुए हैं लेकिन खदान क्षेत्र में जो कुछ हो रहा है, वह लोगों को भयभीत करता है। पुलिस से कहा गया है कि कॉल फील्ड्स मे बेहतर वातावरण का निर्माण करने के लिए जो भी आवश्यक है, उसे करने की आवश्यकता है। कोलफील्ड प्रबंधन का ध्यान पहले ही इस बारे में आकर्षित किया जा चुका है लेकिन उसकी ओर से संज्ञान लेने की जरूरत नहीं समझी गई।

Spread the word