कोरबा में दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

कोरबा 04 मई। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है, कोरबा में शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई इसमें कई पेड़ टूट गए। पेड़ टूटने से कई जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए साथ ही वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

एनटीपीसी कॉलोनी में कई जगह पर टूट गए हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है, सर्वमंगला नगर में भी कई जगह पर टूटे हैं कुछ घरों को चपेट पर लिया है, इसके अलावा कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर में भी कई जगह पेड़ टूटे है एक कार के ऊपर भी पेड़ टूट कर गिर पड़ा। बता दे मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और ओला जिला के चेतावनी दी है। शनिवार को भी भारी- बारिश के साथ तेज आंधी चली कई स्थानों के बिजली गुल हो चुकी है।

शनिवार को दोपहर के वक्त एकाएक कोरबा शहर और उसके आसपास के इलाके का मौसम बदला और आसमान काले बादलों से घिर गया ऐसा लग रहा था मानो दिन में अंधेरा हो गया । हल्की-फुल्की हवाओं के बीच एकाएक दोपहर करीब 2ः45 बजे मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला करीब पौने एक घंटे से भी ज्यादा समय से चला। बारिश के बीच तेज आंधी तूफान भी चलती रही। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को भयभीत करती रही।

बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की सड़के एक बार फिर नाला के रूप में तब्दील हो गई और नालियों में जल भराव होने के साथ-साथ निचले दुकानों और घरों में पानी घुसने की समस्या भी पेश आई। सामान्य जनजीवन इस बारिश के कारण प्रभावित हुआ है।मुख्य मार्ग में कई जगह पेड़ गिरने की खबर है और हमेशा की तरह पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

Spread the word