करोड़पति बनाने का झांसा देकर ठगे ‌14.9 लाख-गिरफ्तार

कोरबा 23 अप्रैल। कोरबा जिले में जमीन से हंडा (गड़ा धन) निकाल तंत्र-मंत्र से उसके अंदर से सोना निकालकर करोड़पति बनाने का झांसा देकर नकटीखार के कथित तांत्रिक पर 14.9 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। सूरजपुर पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना पड़ोसी जिला सूरजपुर में वर्ष 2022 में हुई थी, जहां के ग्राम खोंड़, थाना रमकोला निवासी ने जून 2022 में रिपोर्ट लिखाई। उसने बताया कि बैंक में काम के दौरान उससे मुलाकात हुई। उसने कोरबा जिले के नकटीखार निवासी तांत्रिक के जरिए जमीन से गड़ा धन निकालने का दावा किया।

वह उसके झांसे में आकर तंत्र-मंत्र कराने को तैयार हो गया। वह तांत्रिक व एक अन्य साथी को लेकर सूरजपुर पहुंचा, जहां प्रार्थी के घर में तंत्र-मंत्र कर जमीन से हंडा निकालकर कमरे में बंद कर दिया गया। विशेष पूजा के जरिए तंत्र-मंत्र से हंडा सोना में तब्दील होने की बात कही गई। पूजन सामग्री के लिए उन्होंने उससे 14.09 लाख रुपए ले लिए। बाद में हंडा खोला तो उसमें मिट्‌टी निकली, तब उसको ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। मामले में एक अन्य आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी तांत्रिक फरार था।

Spread the word