चार सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने भी खोला मोर्चा-आंदोलन हुआ तेज

मोदी की गारंटी पूरा करने की जा रही मांग

कोरबा 17 अपै्रल। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम करने वाली मितानिनों का आंदोलन तेज हो गया है। उन्होंने घंटाघर ओपन थिएटर में मितानिन संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया।

मितानिनों का कहना है कि उनकी चार सूत्रीय मांगे हैं। जिनके लिए वह आंदोलन कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी के रूप में उनसे दो वादा किया गया था वो सरकार बनने के सालभर बाद भी पूरा नहीं हुआ। इस वजह से उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। मितानिनों ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन करने घंटाघर पहुंची मितानिनों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का क्रियान्वयन उनके माध्यम से ही धरातल पर होता है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम 22 वर्षों से संचालित है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने काम किया, लेकिन उसके बदले उन्हें किसी भी तरह का लाभ नहीं दिया गया।

मितानिनों ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि हमारे चार मांगों को पूरा किया जाए। जिसमें हमारे मेहनताना में 50 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना प्रमुख है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइड लाइन के तहत ही हमसे काम लिया जाए। चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की मितानिन आंदोलन कर रही है। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि मितानिनों ने धरना प्रदर्शन कर हड़ताल किया है। इनकी चार सूत्रीय मांग है। जिसके संबंध में ज्ञापन दिया है। मितानिनों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। शासन से जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे मितानिनों को बता दिया जाएगा।उन्होंने उनकी चार सूत्रीय मांगों के बारे में भी बताया।

Spread the word