पुलिस अधीक्षक द्वारा सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों की समीक्षा

कोरबा 14 अपै्रल। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रकरणों में अनावश्यक विलंब एवं कार्य में लापरवाही बरती गई है। मामलो में कार्रवाई में कोताही पाए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक विमलेश भगत के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, संबंधित प्रकरणों में लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसआई विमलेश भगत द्वारा लंबित रखी गई शिकायतों पर कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में थाना सिविल लाइन में तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।
दर्ज प्रकरणों का विवरण इस प्रकार हैः-
- अपराध क्रमांक 190/25-धारा 331(2), 296, 351(2), 115(2), 74, 3(5) बीएनएस
- अपराध क्रमांक 191/25-धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस
- अपराध क्रमांक 192/25-धारा 303(2) बीएनएस
श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गंभीर एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
