ट्रेड वॉर में चीन के खिलाफ अमरीका की पहली बड़ी जीत, पनामा पर नियंत्रण की दिशा में ट्रंप को मिली पहली सफलता

वाशिंगटन. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही जिस पनामा नहर से चीन को खदेड़ने और अमरीकी नियंत्रण हासिल करने का संकल्प लिया था, उसमें उन्हें सफलता मिलना शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार ट्रंप के दबाव के बाद हांगकांग स्थित कंपनी सीके हचिसन होल्डिंग पनामा नहर के दो प्रमुख बंदरगाहों में अपनी अधिकांश हिस्सेदारी अमरीकी निवेश फर्म ब्लैकरॉक के नेतृत्व वाले समूह को बेच दिया है। इस सौदे को ट्रेड वॉर में चीन के खिलाफ अमरीका की पहली बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अभी हचिसन होल्डिंग एक सहायक कंपनी के माध्यम से पनामा नहर के अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के प्रवेश द्वारों पर दो बंदरगाहों का संचालन कर रही थी।

पनामा सरकार से मंजूरी की आवश्यकता होगी

ट्रंप प्रशासन की ओर पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो के सामने कई बार यह मुद्दा उठाया गया था कि पनामा नहर पर चीन का नियंत्रण अमरीका को स्वीकार्य नहीं है और अमरीका को इस प्रमुख शिपिंग मार्ग का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेना चाहिए। ट्रंप ने बुधवार के अपने संबोधन में भी यह दोहराया कि वे पनामा नहर को वापस लेने जा रहे हैं। इस सौदे के लिए पनामा सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

Spread the word