नगरीय निकाय चुनाव 2025 : श्रीमती तारा सोनी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब, दिया विजयश्री का आशीर्वाद

कोरबा। वार्ड क्रमांक 13 शारदा विहार से पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती तारा सोनी के समर्थन में रविवार को भव्य रैली निकाली गई जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। वार्ड में जहां-जहां से रैली गुजरी लोग स्वतः ही रैली में शामिल होते चले गए। रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बनता था, मानो श्रीमती सोनी नहीं बल्कि जनता खुद यह चुनाव लड़ रही हो। रैली का नेतृत्व करते हुए श्रीमती सोनी ने पूरे वार्ड का भ्रमण किया और वार्ड में निवासरत सभी वरिष्ठ जानों का आशीर्वाद लिया। सभी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए एक स्वर में कहा – “विजयी भव”।
बता दे की नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती तारा सोनी कांग्रेस पार्टी की पार्षद पद की उम्मीदवार है। वह वार्ड के पूर्व पार्षद व नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी की पत्नी है। श्रीमती तारा सोनी पूर्व पार्षद श्री श्याम सुंदर सोनी द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गए 15 करोड़ के विकास कार्यों को केंद्र में रखते हुए यह चुनाव लड़ रही हैं और वार्ड की जनता का भी उन्हें अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। श्रीमती सोनी का कहना है कि पूर्व पार्षद द्वारा वार्ड वासियों के हित में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। विकास कि इस गाथा को हमें बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाना है और शारदा विहार को नगर निगम कोरबा के आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करना है। यही ध्येय लेकर हम जन-जन का आशीर्वाद लेने निकले हैं।
वहीं वार्ड की जनता भी पूर्व पार्षद श्याम सुंदर सोनी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों से खुश नजर आ रही है। वार्ड वासियों का कहना है की श्री सोनी मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में श्री सोनी ने मर्यादा में रहते हुए हमेशा ही नैतिकता और शिष्टाचार का पालन किया है जिसका लाभ वार्ड वासियों को उनके सभापति रहते प्राप्त हुआ है। उनके इसी स्वभाव के कारण ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाने के बाद भी वार्ड के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आई। श्री सोनी वार्ड की समस्त समस्याओं से भलि – भांती परिचित है और उनके निराकरण के लिए सदैव ही कार्यरत रहते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशी को पुनः एक अवसर प्रदान किया जाए ताकि वार्ड में हो रहे विकास कार्य बिना किसी रूकावट के निरंतर जारी रह सकें।
