September 11, 2026
News

गायत्री मंदिर में 108 कुंडली महायज्ञ में मंगलसूत्र चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाई महिला

कोरबा 05 जनवरी। जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम क्षेत्र कुसमुंडा के गायत्री मंदिर में 108 कुंडली महायज्ञ में मंगलसूत्र चोरी करते महिला रंगे हाथ पकड़ाई।

कुसमुंडा क्षेत्र के नेहरू नगर गायत्री मंदिर में 108 कुंडली महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें शोभायात्रा के दौरान महिलाएं सर पर कलश रखकर कॉलोनी क्षेत्र की परिक्रमा कर रही थी। तब भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह की कुछ महिलाएं शामिल हो गई। कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के गले से सोने के आभूषण व मंगलसूत्र चोरी हो गए थे। इसी कड़ी में समापन अवसर पर खाना खाते समय एक महिला दूसरी महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करती रंगे हाथ पकड़ी गयी। महिला को मंगलसूत्र के साथ थाना लाया गया। पता चला हैं कि महिला दादर क्षेत्र की रहने वाली है, पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे कार्यवाही की जा रही है।