12 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा-पाली 30 अक्टूबर। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे इतवार सिंह रोहिदास निवासी राहाडीह का पुत्र राजकुमार 12 वर्ष ने अपने घर के म्यांर में साड़ी से फंदा बना कर फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।
घटना के वक्त पिता इतवार काम करने के लिए बाहर गया था। बहन नहाने के लिए गई थी, इसी बीच राजकुमार ने यह कदम उठाया। वापस लौटने पर स्वजनों ने जब देखा तब इसकी सूचना सूचना डायल 112 को दिया। स्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम व पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को फंदे से नीचे उतारा। शाम होने की वजह से शव को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। राजकुमार की इस तरह मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। वही इकलौता बेटा खोने से स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बुधवार को पुलिस पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंपेगी, फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही हैं।
