September 10, 2026
News

देश में आज के प्रस्तोता, प्रसिद्ध पत्रकार कमल दुबे नहीं रहे….!

बिलासपुर। अंचल के वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे का मंगलवार 10 सितम्बर की शाम दुःखद देहावसान हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।

स्वर्गीय कमल दुबे देश के सबसे तेज टी वी न्यूज़ आजतक और दूरदर्शन सहित विभिन्न टी वी चैनल और आकाशवाणी में अपनी सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते रहे हैं।

स्वर्गीय कमल दुबे लम्बे समय तक न्यूज़ एक्शन में “देश में आज” कालम के प्रस्तुतकर्ता के रूप में पढ़े जाते रहे हैं। इस कालम में देश में प्रतिदिन होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों का विवरण दर्ज होता था। स्वर्गीय दुबे के निधन से पत्रकार जगत के साथ ही न्यूज़ एक्शन परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन की खबर आम होने के बाद पत्रकार जगत, बिलासपुर नगर और उनके मित्रों, प्रशंसकों और जानकारों में शोक की लहर फैल गई है।

न्यूज़ एक्शन परिवार का उनको भाव पूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित है…..!