प्रांतीय गोर्खाली समाज ने कोरबा निवासी केन्सर पीड़ित को प्रदान की 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

कोरबा। कोरबा के शान्ति विहार निवासी श्री रवि बहादुर सिंह जो केन्सर बीमारी से पीड़ित थे, उनका आपरेशन बालको केन्सर हास्पीटल रायपुर में आयुष्मान कार्ड के तहत किया गया था। आपरेशन पश्चात श्री रवि बहादुर सिंह को 20000/- रुपये जमा कर पेशेन्ट को डिस्चार्ज करने की बात हास्पीटल द्वारा कहि गई। मरीज की धर्मपत्नी श्रीमती रमा सिंह, जो कि आर्थिक रूप से विपन्न हैं, के द्वारा अपनी आवश्यकता को समाज के समस्त सदस्यों के समक्ष रखा गया। सभी के सहयोग से उक्त राशि एकत्रित कर प्रांतीय गोरखाली समाज की प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निर्मला सोनी व प्रांतीय कार्यकारीणी सदस्य श्रीमती नीलु सुब्बा के द्वारा श्री रवि बहादुर सिंह के आवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमा सिंह को नगद रुपये बीस हजार सौंपा गया ताकि वे अपने पति को हास्पीटल से डिस्चार्ज करवा सकें। श्रीमती रमा सिंह द्वारा उक्त विपत्ति में समाज के सहयोग हेतु रुंधे गले से आभार प्रकट किया गया। प्रांतीय गोर्खाली समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री के.बी.गौतमे के द्वारा समाज के समस्त आजीवन सदस्य व साधारण सदस्यों को समाज के इस पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिये आभार प्रकट किया गया।
