जन सुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री एवं महापौर ने रखी आधारशिला

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन तथा महापौर  संजू देवी राजपूत ने पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं दादर चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में कुल 1 करोड़ 73 लाख 35 हजार की लागत के 10 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

इन कार्यों में नाली निर्माण, सीसी रोड, आरसीसी शेड, कलवर्ट तथा सामुदायिक भवन के ऊपरी तल के निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता : मंत्री लखन लाल देवांगन

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  लखन लाल देवांगन ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल नगर लंबे समय से मुख्य सड़क, आंतरिक सड़कों और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा था। ट्रिपल इंजन की सरकार नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में भी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और शहर के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचे। वार्डों की छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करते हुए कोरबा को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते तीन वर्षों में शहर के 60 से अधिक समाजों की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग पर राम-जानकी मंदिर परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार के लिए 20 लाख की स्वीकृति के अनुरूप भूमिपूजन किया गया है। इससे सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि दादरखुर्द एवं मानिकपुर क्षेत्र में भी आरसीसी नाली, कलवर्ट और सीसी सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई है। इन कार्यों से क्षेत्र की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

पहली बार इतनी तेज गति से हो रहा शहर का विकास : महापौर संजू देवी राजपूत

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास की ऐसी गति देखने को मिल रही है, जिसमें बड़े सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ वार्डों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा के पीछे नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का सशक्त नेतृत्व, निरंतर प्रयास और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इन 10 विकास कार्यों की रखी गई नींव

  1. वार्ड क्रमांक 26: एमआईजी में जायसवाल दुकान के बगल से एमआईजी तक नाली निर्माण — 16 लाख।
  2. वार्ड क्रमांक 26, आरएसएस नगर: शंकर शर्मा के घर से एलआईजी-105 रवि जायसवाल के घर होते हुए एलआईजी-130 तक नाली निर्माण — 8 लाख।
  3. वार्ड क्रमांक 26: एलआईजी में महेश शुक्ला की लाइन में नाली निर्माण — 5.20 लाख।
  4. वार्ड क्रमांक 26: वाल्मीकि आवास में मकान क्रमांक 32 से 52 तक नाली एवं सीसी रोड निर्माण — 6 लाख।
    1. वार्ड क्रमांक 26: वाल्मीकि आवास स्थित हनुमान मंदिर के पास आरसीसी शेड निर्माण — 5 लाख।कृष्णा नगर: आंगनबाड़ी के बगल से रविंद्र सिंह के घर के पास तक नाली निर्माण — 15 लाख।वार्ड क्रमांक 28: राम-जानकी परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के ऊपरी तल का निर्माण एवं विस्तार कार्य — 20 लाख।
    मानिकपुर एवं दादरखुर्द क्षेत्र — कुल ₹98.15 लाख
    1. वार्ड क्रमांक 33-34, डिपरापारा मानिकपुर: आरसीसी नाली एवं कलवर्ट निर्माण — 50 लाख।
      1. वार्ड क्रमांक 34, दादरखुर्द: नाला के पास मंगल भवन के बगल से गोपेश्वर सिंह के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 25.50 लाख।वार्ड क्रमांक 34, दादरखुर्द पुरानी बस्ती: जीवन पटेल के घर से सवाई अंकल के घर तक सीसी पेविंग एवं नाली निर्माण — 22.30 लाख।
      कार्यक्रम में वार्ड पार्षद  अब्दुल रहमान, सुनीता चौहान, नारायण कुर्रे, एमआईसी सदस्य चंद्रकली जायसवाल, राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, प्रताप सिंह कंवर, चंद्रमा सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव, सुधा झा, एल्डरमैन दीपक यादव, दीनू महाराज, शैली राय, श्रीधर द्विवेदी एवं दुष्यंत तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Spread the word