कम बजट में साडिय़ां और चूडिय़ां खरीदने के लिए 4 सबसे सस्ते बाजार

करवा चौथ की बजट-फ्रेंडली शॉपिंग के लिए दिल्ली के चांदनी चौक, सदर बाजार, लाजपत नगर और करोल बाग बेहतरीन विकल्प हैं। इन बाजारों से आप पारंपरिक परिधान, पूजन सामग्री, आभूषण और कॉस्मेटिक्स बेहद किफायती दामों में खरीद सकते हैं। अच्छी खरीदारी के लिए मोल-भाव करने और अपने पास पर्याप्त कैश रखने की सलाह दी गई है। करवा चौथ का त्योहार का इंतजार हर सुहागिन महिला करती है। इस पर्व के लिए महिलाएं काफी समय पहले से तैयारियों में लग जाती है। करवा चौथ को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर सुहागिनों के लिए यह त्योहार बेहद खास होता है। अगर आप करवा चौथ की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आप दिल्ली के इन ऐतिहासिक और पारंपरिक स्ट्रीट मार्केट्स में जरुर विजिट करें। यह आपको करवा चौथ का एक से बढक़र एक खूबसूरत सामान मिलेगा, जिन्हें आप किफायती दामों पर खरीद सकती हैं।
चांदनी चौक, पुरानी दिल्.ली
दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट चांदनी चौक जरुर जाएं। यहां पर आपको करवा चौथ से जुड़ा सारा सामान आपको बजट में देखन को मिल जाएगा। यह बाजार एथनिक वियर के लिए काफी मशहूर है। इस बाजार में आप डिजाइनर, भारी साडिय़ां और अनारकाली सूट सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। चांदनी चौक के मार्केट में आपको सजे-धजे करवे और छलनी की कई डिजाइंस आपको दिख जाएंगे।
सदर बाजार, पुरानी दिल्ली
सस्ते सामान के लिए सदर बाजार काफी लोकप्रिय है। इस मार्केट में थोक और सस्ते सामनों के लिए जाना जाता है। करवा चौथ के लिए आपको चूडिय़ां, कंगन, बिंदी, सिंदूर और कॉस्मेटिक्स का सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको थोक के भाव में एक से बढक़र एक चीजें देखने को मिल जाएंगे। दर्जन के हिसाब से आप काम दाम में आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं।
लाजपत नगर मार्केट, सेंट्रल मार्केट
दक्षिण दिल्ली का सबसे फेमस बाजार में से एक है लाजपत नगर मार्केट। यहां पर आपको रेडीमेड साडिय़ां, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, आर्टिफिशियल ज्वलेरी और फुटवियर का बहुत बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। करवा चौथ के लिए कम बजट में यहां पर शॉपिंग करना बेस्ट रहेगा। इस बाजार में जब भी खरीदारी करेंगी, तो मोल-भाव जरुर करें कि क्योंकि शुरुआत में दुकानदार आपको यहां पर काफी हाई प्राइस बताएगा।
करोल बाग मार्केट
दिल्ली का मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशंस है करोल बाग मार्केट। यहां पर आपको साड़ी, सूट से लेकर हैवी दुपट्टे जैसी हर चीज आसानी से मिल जाएगी। करोल बाग मार्केट में बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े मिल जाएंगे। करवा चौथ की शॉपिंग के लिए आप यहां से अपने लिए एथनिक वियर और अपने पति के लिए कुर्ता-पायजामा खरीद सकते हैं। करोल बाग में सोमवार को बाजार भी लगता है, आप यहां से कई सारी चीजें खरीद सकती हैं।

Spread the word