पं.शिवराज के देवी गीतों पर जवारा नृत्य की हुई प्रस्तुति

कोरबा, 23 अक्टूबर। नवरात्र और दशहरा पर्व की धूम कोरबा जिले में जमकर रही। अनेक स्थान पर भक्ति से संबंधित कार्यक्रम किए गए। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पंडित शिवराज शर्मा ने देवी गीतों की प्रस्तुति से कई स्थानों पर वातावरण को खास बनाया।
पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में नवरात्र पर बड़ा आयोजन स्थानीय समिति की ओर से किया गया। यहां पर पंडित शिवराज के भक्ति गीतों पर स्थानीय मातृ शक्ति ने शानदार जावरा नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली भक्ति की परंपरा के दर्शन इस कार्यक्रम में हुए। कोरबा से बाहर भी पंडित शिवराज ने जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और अपने खास अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोरबा जिले जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विजयदशमी पर्व को एक पखवाड़े तक बनाने की परंपरा लंबे समय से बनी हुई है। इस दौरान लोगों को एक से एक नजारे देखने को मिलेंगे।
