पुलिस व बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित, साइबर ठगी बचाव पर किया जागरूक

कोरबा, 10 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोरबा पुलिस एवं जिले के बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइबर नोडल अधिकारी एवं एएसपी नितीश कुमार ठाकुर तथा डीएसपी रजत कुमार नाग की उपस्थिति में साइबर ठगी के मामलों, पीडितों की राशि वापस दिलाने, संदिग्ध बैंक खातों पर होल्ड तथा एआरएम-जीआरएम पोर्टल पर लंबित अनुरोधों के त्वरित निराकरण पर चर्चा हुई।
बैठक में बैंक अधिकारियों को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही बैंक शाखाओं में ग्राहकों को अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने, एपीके फाइल डाउनलोड करने, फर्जी ऑनलाइन लोन और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
