गरबा-डांडिया और दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश, विसर्जन में डीजे बजाने पर प्रतिबंध

पुलिस प्रशासन ने आयोजन समितियों की बैठक ली
कोरबा, 10 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा आयोजनों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आयोजन समितियों की बैठक ली। बैठक में समितियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्श्र का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर एवं एडीएम देवेंद्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम सरोज महिलांगे और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने आयोजन समितियों को गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अनुमति लेने तथा निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए। सभी आयोजन स्थलों और पूजा पंडालों में ब्ब्ज्ट कैमरे लगाने के साथ प्रवेश एवं निकास द्वारों पर निगरानी रखने को कहा गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन के इंतजाम, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
आयोजन स्थलों पर वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को परेशानी न हो।
बैठक में साउंड सिस्टम और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। समितियों को छत्तीसगढ़ में लागू कोलाहल नियंत्रण संबंधी कानून, ध्वनि प्रदूषण नियम-2000 और न्यायालयों तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण के लागू निर्देशों का पालन करने को कहा गया। विसर्जन निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने हुड दंग, विवाद और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी सख्ती बरतने की बात कही है।
जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी आयोजन समितियों से नवरात्रि पर्व की गरिमा बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया।
