सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 को कटघोरा और बांकीमोंगरा में शिविर

नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रो में होंगे आयोजन
कोरबा, 4 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं बांकीमोंगरा में 5 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद कटघोरा का शिविर वार्ड क्रमांक-02 कार्यालय भवन, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का शिविर वार्ड क्रमांक-03 कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
