वन्य प्राणियों की सुरक्षा के संबंध में ग्रामीणों को दिया दिशा-निर्देश

कोरबा, 3 अक्टूबर। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत मदनपुर में वन्य प्राणी संरक्षण के तहत शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ वन विभाग का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ग्रामीणों से चर्चा कर वन्य प्राणियों की सुरक्षा के संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शिकार, अतिक्रमण की रोकथाम तथा लूज विद्युत तारों को हटाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच के अलावा परिक्षेत्र सहायक मंगल सिंह नायक व उनके स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the word