हाथियों का उत्पात जारीः कोटमेर में रौंदी धान के फसल

कोरबा, 2 अक्टूबर। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज के बड़मार में विचरणरत हाथियों का दल बीती रात आगे बढकर कोटमेर क्षेत्र में पहुंच गया और यहां पहुंचते ही उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को रौंद दिया। जिसमें संबंधितों की मेहनत व अरमानों पर पानी फिर गया है। हाथियों का दल शाम होने के बाद बड़मार जंगल से निकला और जंगल ही जंगल होते हुए कोटमेर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद हाथी खेतों में प्रवेश किए और वहां लगे फसल को रौंदने के साथ मटियामेट कर दिया।

ग्रामीणों को हाथियों के आने व फसल रौंदे जाने की जानकारी तब लगी जब वे अपने खेतों में सुबह पहुंचे तो उसे रौंदा हुआ व तहस-नहस पाया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। इस बीच कटघोरा वनमंडल के पसान सर्किल में 52 हाथियों की सक्रियता जारी है। हाथियों ने फिर तराईनार में खेतों में पहुंचकर धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है।

Spread the word