महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभः ‘आओ सखी चुगली करें’ प्रतियोगिता सम्पन्न

कोरबा, 29 सितंबर। अग्रवाल सभा द्वारा समाज के महाराज अग्रसेन जयंती के खेल महाकुम्भ में अयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा बाती के रूप अनेक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन करते हुए रूई से सुंदर एवं कलात्मक बातियां तैयार कीं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक कला एवं घरेलू कौशल को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए विभिन्न आकार और रूप में बातियां तैयार कीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। इसी के साथ मनोरंजक एवं हास्यपूर्ण ‘आओ सखी चुगली करें’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो प्रतिभागियों की टीम बनाई गई, जिसमें दोनों सखियों ने निर्धारित समय में एक-दूसरे के साथ चुटीले अंदाज में चुगली करते हुए अपनी हास्य प्रतिभा और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की अवधि 3 मिनट निर्धारित की गई थी। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने मजेदार संवाद, हास्यपूर्ण अंदाज और रोचक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
इस अवसर अग्रवाल महिला मंडल कि अध्यक्षा श्रीमति शशि अग्रवाल, सचिव श्रीमति पिंकी सिंघल, कोषाध्यक्ष श्रीमति मनीषा मोदी पूर्व अध्यक्ष श्रीमति मनीषा गोयल, श्रीमति मुक्ता अग्रवाल कार्यकारिणी अनीता छापरिया, नेहा अग्रवाल बबली अग्रवाल भावना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 30.09.2026 दिन बुधवार को अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा गोर्वधन संस्कृति, श्रद्धा, सृजन (गोबर से गोवर्धन एवं सज्जा) व फुदकते कदम उडता बैलून (तंगडी दौड फुग्गा के साथ ) प्रतियोगिता अयोजित होगी सभी प्रतियोगिता श्री अग्रसेन भवन में अयोजित कि जायेगी।
