एसबीआई की सेवाओं में नागरिकों को असुविधा

कोरबा 27 सितंबर। जिले में विभिन्न बैंकों के द्वारा सोमवार से तीन दिन की हड़ताल की जा रही है। इस बीच स्टेट बैंक की बैंकिग सेवाओं में असुविधा से नागरिकों को परेशानी होने का मामला मुख्य महाप्रबंधक भोपाल से लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों तक पहुंच गया है। इसमें कहा गया है कि आखिर ग्राहकों को बेहतर सेवा कैसे मिलेगी और गड़बड़ी के लिए जवाब देही कौन तय करेगा।

मुख्य महाप्रबंधक को भेजे गये पत्र में कई बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया है। कहा गया है कि केवाईसी, नामिनी, मोबाईल नंबर, चेकबुक के आवेदन दिये जाने पर लोगों को पावती नहीं मिलती और बाद में फिर उन्हें चक्कर लगाये जाते है। बैंकिग समय के बाद लोगों के कामकाज नहीं होते। जबकि भीतर कुछ काम चलते रहते है। अधिकांश स्टाफ एक साथ जाने से भी समस्या होती है। एटीएम में कैस जमा करते समय राशि फसने या कटने पर लोगों को चक्कर लगाने पड़ते है। जबकि आरबीआई ने अधिकत्म 4 या 5 दिन का समय देने या छतिपूर्ति का प्रावधान किया है।

पार्षद अश्विनी मिश्रा ने कहा है कि गंभीर समस्या ये है कि कई शाखाओं में ग्राहकों को स्टाफ के द्वारा संतोषप्रद जानकारी नहीं दी जाती। सेवाओं के लिए समय-सीमा स्पष्ट की जानी चाहिए और हर मामले में गलत व्यवहार के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Spread the word